अखण्ड के अपहरण मामले में अभी कोई सुराग नहीं, कसौधन महासभा ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  रूधौली थाना क्षेत्र के थाने के निकट स्थित  कपड़ा व्यापारी कसौधन वस्त्रालय के मालिक अशोक कसौधन के 13 वर्षीय पुत्र अखण्ड उर्फ अनिकेत कसौधन के अपहरण मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। परिवार के सदस्य किसी अनहोनी को लेकर चिन्तित है। बुधवार को कसौधन महासभा जिलाध्यक्ष वृजकिशोर कसौधन के नेतृत्व मंें पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के पीआरओ को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि अखण्ड उर्फ अंनिकेत कसौधन के अपहरण मामले में अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर अखण्ड को सकुशल सुरक्षित बचाया जाय।
कसौधन महासभा जिलाध्यक्ष वृजकिशोर कसौधन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के  माध्यम से बताया कि अपहर्ताओं ने गत 23 अप्रैल 2022 की शाम लगभग 4 बजे सब्जी लेने बाजार गये 13 वर्षीय पुत्र अखण्ड उर्फ अंनिकेत कसौधन का अपहरण कर लिया गया था। अभी तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। आशंका व्यक्त किया कि यदि  विलम्ब हुआ तो अपहर्ता कोई भी कदम उठा सकते हैं। अखण्ड उर्फ अंनिकेत कसौधन  के पिता के पास एक बार 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद अभी तक कोई दूसरा फोन भी नहीं आया। माता, पिता, परिवार के सदस्य परेशान हैं। मांग किया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाय।
ज्ञापन देने वालों में कसौधन महासभा के मनोज कसौधन, धु्रव कसौधन, हिमांशु गुप्ता, आनन्द कसौधन, आदर्श कसौधन आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन