Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होने कहा राजीव गांधी ने आत्मनिर्भर भारत की कल्पना कर बहुमुखी विकास का रास्ता खोला था जिस पर चलकर देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होने 18 साल के युवाओं को मताधिकार दिया था, डिजिटल इंडिया की कल्पना उन्होने बहुत पहले कर लिया था। इसकी शुरूआत हुई तो देश के कोने कोने से विरोधी स्वर उठने लगे थे, लोगों ने कहा डिजिटल इंडिया लोगों को बेरोजगार कर देगा। लेकिन आज सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर इसी क्षेत्र में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा राजीव गांधी की असमय मौत ने भारत को कई दशक पीछे धकेल दिया था। उनकी सोच में 21 वीं सदी का भारत था। हालांकि उनका सपना अधूरा रह गया। आज वे होते तो भारत आत्मनिर्भर होकर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका होता। कांग्रेस नेता ने उन्हे नमन करते हुये कहा कि राजीव गांधी के सुझाये सिद्धान्तों पर चलकर ही भारत को विश्वगुरू का दर्जा मिल सकता है।