Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पी.एम. केयर फार चिल्डेªन फण्ड के द्वारा देश के 4345 बच्चो के खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि वितरित

            कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के सपनों को पी.एम. केयर फार चिल्डेªन पूरा करेंगा- पीएम
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के सपनों को पी.एम. केयर फार चिल्डेªन पूरा करेंगा। वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होने आश्वस्त किया कि बच्चें कभी भी अपने आपको अकेला न समझें। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण के लिए मॉ भारती उनके साथ है। इस अवसर पर उन्होने पूरे देश के 4345 बच्चो के खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि वितरित किया। साथ ही उन्हें रू0 05 लाख तक इलाज के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य कार्ड प्रदान किया। लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के कारण अपने अभिभावको को खोने वाले बच्चों को पोस्ट आफिस की पासबुक, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण पत्र प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के संरक्षण के लिए 10 लाख रूपये का निवेश किया गया है। 18 वर्ष की आयु तक उन्हें प्रतिमाह इसका ब्याज उनके खर्चो के लिए उनके बचत खाते में प्राप्त होता रहेंगा। 18 से 23 वर्ष तक उन्हें मासिक स्टाइपेण्ड प्राप्त होंगा। 23 वर्ष की आयु पूरा करने पर सम्पूर्ण धनराशि उनके खाते में अन्तरित हो जायेंगी। उन्हें 05 लाख रूपये तक इलाज की निःशुल्क सुविधा आयुष्मान कार्ड से प्राप्त होंगी। उच्च शिक्षा के लिए उन्हें एजुकेशन लोन भी प्राप्त होंगा। उन्होने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके अन्तर्गत वे फोन करके मनोविज्ञानिक समस्याओं का हल पा सकेंगें। उन्होने फिट इण्डिया, खेलों इण्डिया खेलों तथा योग को अपनाने के लिए बच्चो को सुझाव दिया।
उन्होने बच्चों का आह्रवान किया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करके देश की सेवा में अपना योगदान दें। वे अपने परिजन, गुरू एवं श्रेष्ठ लोगों की आज्ञा का पालन करें। संकल्पित होकर कड़ी मेहनत करेंगें तो वे अपने सपनों को अवश्य पूरा कर सकेंगें। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 4345 ऐसे बच्चों की देखभाल प्रधानमंत्री कार्यालय करता है। इस अवसर पर पी.एम. केयर्स फार चिल्डेªन के कार्य करने की प्रणाली पर एक लघु फिल्म भी दिखायी गयी।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में किया गया, जहॉ प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि के.के. दूबे, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा के प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह ने जिले के 05 लाभार्थी बच्चों को पोस्ट आफिस बैंक की पासबुक, आयुष्मान कार्ड, स्नेह पत्र तथा प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित बच्चों के नाम, उनका संदेश भेंट किया।