Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर जनपद के विभिन्न जगहों पर बजरंग बली के भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कम्पनी बाग स्थित शिव मंदिर पर समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भजन कीर्तन, सुन्दर कांड का पाठ व भण्डारे का आयोजन किया गया।
इसके बावत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विगत 25 वर्षों से इस तरह का आयोजन आपसी जनसहयोग से किया जा रहा है। कहा कि ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार के दिन बजरंगी बली की पूजा खास मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन ही भगवान राम की पहली मुलाकात हनुमान जी से हुई थी इसलिए तबसे ही ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़े मंगलवार के नाम से जाना जाता है। कीर्तन के दौरान महिलाओं द्वारा ‘वीर हनुमाना, अति बलवाना’, ‘राम न मिलेंगे हनुमान के बिना’, सहित अन्य भजनों से महिलाओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जयप्रकाश अरोरा, सुरेश अरोरा, विनोद सचदेवा, दीपक पहवा, मोहन पहवा, विक्की, हरभजन सिंह, सनम, सुदर्शन, पवन मल्होत्रा, चिन्टू, कुलदीप सिंह, गंगाराम जायसवाल, अमृत पाल सिंह, विमल अरोरा, शशि अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, रोमी, प्रवेश, संगीता सचदेवा, नीलम आदि ने सहयोग किया।