Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नाबालिग लड़कियों से जा रहा था देह व्यापार, दो किशोरियों को मुक्त करा कर दो महिला समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की टीम ने एक मकान में दबिश दी। टीम ने यहां दो किशोरियों को मुक्त कराया, जबकि दो महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रयागराज की एक संस्था को सूचना मिली थी कि मझोला के जयंतीपुर में कुछ लड़कियों को बंधक बना रखा है, उनसे यहां जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयंतीपुर स्थित बताए गए मकान में दबिश दी। यहां दो किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को देखकर मकान में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके से सरगना राम अवतार निवासी ब्रहपुरी (जयंतीपुर), जयंतीपुर निवासी आलिम और संभल के चंदौसी निवासी जाहिद, नैनीताल के रामनगर निवासी आसमा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से मुक्त कराई गईं किशोरियों में एक बाजपुर उत्तराखंड और दूसरी मुगलपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। यहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।