Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया पारिवारिक फर्मो के भुगतान पर रोक लगाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मनरेगा योजनार्न्तगत सामग्री आपूर्ति या अन्य कार्य हेतु वेण्डर के रूप में पंजीकृत फर्म , कम्पनियों की सूची उपलब्ध कराने और पारिवारिक फर्माे के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आग्रह किया है।
पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि मनरेगा योजनार्न्तगत कार्यों हेतु ईधन, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री सर्विसेज की आपूर्ति विभिन्न फर्मो, कम्पनियों द्वारा की जाती है। फर्म, कम्पनी को भुगतान से पहले मनरेगा पोर्टल पर वेण्डर के रूप में इन्हें जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिलाधिकारी द्वारा पंजीकृत किया जाता है। पूर्व विधायक ने कहा है कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कई पारिवारिक फर्मंे संचालित होकर कार्य कर ही है और सत्यता छिपाते हुये शासनादेश के विपरीत अपना पंजीकरण करा लेते हैं। ऐसे फर्माे पर रोक लगाया जाना आवश्यक है। उन्होने शासनादेश के विरूद्ध चल रही फर्मों की जांच कराकर भुगतान पर रोक लगाने और विधिक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।