Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नवागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संभाला बस्ती जिले का कमान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन जिला मुख्यालय पहुॅची तथा कोषागार जा करके विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। 2013 बैच की आई.ए.एस. इसके पूर्व जालौन में जिलाधिकारी पद पर तैनात थी। कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी डा. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कोषागार के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कराया तथा उस पर हस्ताक्षर प्राप्त किए।
इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुॅचने पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, सीआरओ नीता यादव, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, पी.डी. कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सूरज यादव, रूधौली के गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर शैलेष दूबे, अतुल आनन्द, प्रोबेशनर सुधांशू, तहसीलदार इन्द्रमणि तिवारी, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, ओ.एस.डी. बजरंगबली पाण्डेय ने गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया।
इसके पूर्व उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। कलेक्टेªट पहुॅचकर उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा जनपद के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से बैठे तथा लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। क्षेत्र में भ्रमण पर जाने का रोस्टर जारी करें तथा भ्रमण के पश्चात् अपने रिपोर्ट अवश्य दें। उन्होने कहा कि शासन के प्राथमिकता के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेंगा तथा विकास कार्यो में गति लायी जायेंगी। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई समझौता नही किया जायेंगा तथा अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जायेंगा।