Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

21 जून को विश्व योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम के सम्बन्ध में चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। आयुष विभाग की बैठक क्षेत्रीय आयुर्वेद , यूनानी चिकित्सालय बैरिहवा में सम्पन्न हुई बैठक में 21जून को विश्व योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम के सम्बन्ध में वृहद चर्चा की गई,
पतंजलि योग समिति के महामंत्री डा0वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चारों तहसीलों, चौदह ब्लाकों के साथ अन्य स्थानों पर योग करवाने की जिम्मेदारी दी गई। डा0त्रिपाठी ने कहा कि जिले भर में सुचारू रूप से योग के कार्यक्रम सम्पन्न हो इसके लिए जिले भर में निरन्तर प्रवास कार्यक्रम चल रहा है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्साधिकारी डा0 वी के श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी योग दिवस वृहद स्तर पर मनाया जायेगा डा0श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग दिवस पर जनपद के तमाम  सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डा0 नवीन सिंह ने कहा कि योग के द्वारा भारत ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, सदियों पुरानी योग की परम्परा को भारत ने पुनर्जीवित किया है। डा0नवीन ने कहा कि योग को पुनर्जीवित करने में बाबा रामदेव और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा0नरेन्द्र मोदी जी का योगदान है।
बैठक में पतंजलि के जिला प्रभारी सुभाष आर्य, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव जी एवं योग शिक्षिका सन्नो दूबे आयुष विभाग ने भी अपने विचार रखें।