फूड लाइसेंस बनाने के लिये शिविर का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मालवीय रोड स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में फूड लाइसेंस बनाने के लिये शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ व्यापारी प्रहलाद मोदी ने फीता काटकर किया। खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लाइसेंस बनाने के लिये इस कार्यालय से आवेदन ऑनलाइन किये जायेंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त ग्रेड टू अपूर्व श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस शिविर का आयोजन व्यापारियों की सहजता के लिये किया गया है।
यहां से फूड लाइसेंस के लिये ऑनलाइन आवेदन किये जायेंगे और इसी कार्यालय से लाइसेंस भी प्राप्त हो जायेगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के कहा बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हमेशा व्यापारी हितों को लेकर सक्रिय रहा है। बार बार शिकायतें आ रही थीं कि व्यापारियों को फूड लाइसेंस प्राप्त करने में तरह तरह की परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होने आग्रह को स्वीकार किया, जिसके बाद व्यापार मंडल कार्यालय पर ही यह सेवा शुरू की गयी है।
उन्होने व्यापारियों का आवाह्न किया है कि जो भी व्यापारी खाद्य पदार्थों की खरीद बिक्री करते हों वे अपना लाइसेंस अवश्य बनवा लें। शिविर के उद्घाटन अवसर पर महामंत्री सुर्यकुमार शुक्ल, सुनील गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, अदालत प्रसाद, अजय चौधरी, किशन के गोयल, शिवपुजारी गिरि, प्रमोद गिरि, हरिशंकर कसौधन, शुभम, पंकज गुप्ता, राजू मंडल, संतोष कुमार, राजेश कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, शनिकुमार गुप्ता, आरिफ, सुशील कुमार, संजय अग्रहरि, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर