Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मे व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका परिषद द्वारा दुकानों के किराये में की गयी हालिया वृद्ध पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा उक्त संदर्भ में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा से मिल चुका है।
अध्यक्ष ने समस्या का शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले में नगरपालिका का कोई निर्णय सामने नही आया है। इससे व्यापारियों में रोष है। आनंद राजपाल ने कहा नियमानुसार 20 से 25 फीसदी किराया बढ़ाया जा सकता है। अचानक कई गुना किराया बढ़ाया जाना विधिसम्मत नही है, इसे वापस लिया जाना चाहिये। व्सापारी हमेशा नगरपालिका का सहयोगी रहा है, उम्मीद है कि समस्या का सम्यक समाधान होगा। बैठक में मुख्य रूप से रामचन्द्र गुप्ता, संतोष सिंह, मो. जावेद, अमरजीत तुलस्यान, तकाउल्लाह खान, रामसुमेर विश्वकर्मा, सूरज सोनी, परशुराम दास, ओमप्रकाश सोनी, दिलीप सिंह, चरनजीत सिंह, विशाल चंद, राजेश पाल, अशोक अग्रवाल, मनीष आदि उपस्थित रहे।