Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डॉ. सोनेलाल पटेल की स्मृति में रोपे पौधः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के 73 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में डॉ. सोनेलाल पटेल फाउन्डेशन की ओर से रविवार को विवेक कुमार चौधरी के संयोजन में कप्तानगंज स्थित इंदिरा गांधी इण्टर मीडिएट कालेज के परिसर में कुल 73 पौध रोपे गये। इस अवसर पर विवेक कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिग का असर अपने खेती किसानी से लेकर जनजीवन पर पड़ रहा है ऐसे में सघन पौधरोपण और उनकी रक्षा ही सबसे सरल उपाय है। कहा कि जो 73 पीपल, आंवला, सागौन, शीशम आदि के पौध रोपे गये उनके सुरक्षा का दायित्व भी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। कहा कि सिर्फ पौध रोपना ही नहीं उनके सुंरक्षा का भी दायित्व हम सबका है।
बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के आवाहन पर जो पौध लगाये गये हैं फाडन्डेशन के सदस्य वृक्ष बनने तक उनकी रक्षा करेंगे। पौधरोपण में मुख्य रूप से झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, राम कुमार पटेल, विजय कुमार पटेल, राधेश्याम यादव, विनोद कुमार, लालचंद चौधरी, अतुल पटेल, अरविन्द पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा, राकेश कुमार कन्नौजिया, रमेश चन्द्र गिरी, निसार अहमद, लालजी, अजीत कुमार वर्मा, संजय    चौधरी, राकेश पटेल, अभय पटेल, सुखराम पटेल, राजमणि पटेल, अरविन्द सोनकर, हरिशंकर चौधरी, लवकुश चौधरी, नागेश्वरनाथ शुक्ल, देव पटेल, रामजी पटेल आदि शामिल रहे।