Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नगर पंचायतों में जलकर प्राप्त करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

             नगर निकाय अपने आय के स्रोत को बढ़ाये- डीएम
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : हर्रैया, रुधौली, बनकटी नगर पंचायतों में जलकर प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि नगर निकाय अपने आय के स्रोत को बढ़ाये। इसके लिए गृहकर, जलकर, दुकानों से किराया, टैक्सी टेंपो स्टैंड, पटरी दुकानदारों, वेंडरों आदि से टैक्स एवं किराया वसूला जा सकता है। उन्होंने नगर निकायों को खर्च कम करने तथा आय बढ़ाने का निर्देश दिया है।
उन्होने कहा कि नवगठित नगर पंचायतों में तीन वर्ष तक के लिए कोई टैक्स वसूल नही किया जायेंगा परन्तु पुरानी नगर पंचायतों में यह व्यवस्था लागू करके आय बढायी जा सकती है। उन्होने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बोर्ड की बैठक में टैक्स लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें तथा विचार-विमर्श के पश्चात इसे लागू कराये।
बैठक में उपस्थित सभी उप जिलाधिकारियों को उन्होने निर्देशित किया कि लैंडबैंक की सूची अगले सप्ताह प्रस्तुत करे। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चयनित गॉव में वाटर टैंक तथा बोरिंग के लिए भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी लेखपालों को लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ईकेवाईसी कराये। उन्होने निर्देश दिया कि निर्विवाद वरासत के मामले किसी भी दशा में लम्बित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि मल्टीपरपज सीड स्टोर तीन तहसीलों में बनाये जाने है, इसके लिए अलग से भूमि उपलब्ध करावे।
अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि परिवहन विभाग के बकायों की वसूली के संबंध में ओटीएस स्कीम लागू है। इनके बकायेदारों को अमीन के माध्यम से बुलवाकर अधिक से अधिक वसूली सुनिश्चित कराये। बैठक में सीआरओ नीता यादव, एसीएमओ डा. ए.के. गुप्ता, उप जिलाधिकारी शैलेष दुबे, जी.के. झा, आनन्द श्रीनेत, सुधांशू, तहसीलदारगण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एम.के. गौड़, एआईजी स्टाम्प मनोज कुमार शुक्ल एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।