Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम से वाल्टरगंज चीनी मिल चलाने, बकाया भुगतान दिलाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को ग्राम पंचायत श्रीपालपुर के नागरिकों ने ग्राम प्रधान शीला चौधरी के संयोजन और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गोविन्दनगर वाल्टरगंज सुगर मिल चलाये जाने, गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों का 2018 से बाकी लगभग 60 करोड़ रूपया दिलाये जाने की मांग किया। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष और आश्वस्त किया कि प्रकरण के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि गोविन्दनगर वाल्टरगंज सुगर मिल बजाज गु्रप की इकाई है। 2017-18 में बजाज ने मिल को बंद कर दिया। उस समय से ही गन्ना किसानों, श्रमिकों का मिल पर 60 करोड़ से अधिक रूपया बकाया है। मांग किया कि गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों का 2018 से बाकी लगभग 60 करोड़ रूपये का भुगतान सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान धु्रवचन्द्र, सावित्री, सुखसागर उपाध्याय, शोभावती, अमरनाथ चौधरी, महेश कुमार पाण्डेय, अंगद वर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, रामजनक, रामशरन, रामआज्ञा चौधरी, राकेश राजभर, शिव प्रसाद चौधरी, जयपाल सिंह राठौर, यतेन्द्र प्रताप सिंह, शकुन्तला चौधरी, घमालू चौधरी, नरसिंह, राम गोपाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, नागेन्द्र कुमार चौधरी, घनश्याम, कुलदीप मौर्य, सुनील कुमार राव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पवन कुमार, संजय, शेषराम वर्मा आदि शामिल रहे।