सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक में स्थित कनेथू बुजुर्ग झील के सीमांकन के लिए डीएम ने दिया निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक में स्थित कनेथू बुजुर्ग झील के सीमांकन के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उप जिलाधिकारी भानपुर को निर्देशित किया है। कनेथू बुजुर्ग में करीब 80 हेक्टेयर की झील है, जिस पर वर्तमान में बांध बनाने का काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया। उनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी भानपुर जी. के. झा., अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्र सहित तमाम ग्रामवासियों ने भी लगभग 100 वृक्ष लगाए। बांध बन जाने के बाद इस पर वन विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बांध के भीतरी भाग में बांस का झुरमुट लगाने का भी निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने बांध निर्माण का निरीक्षण किया। जिला पंचायत द्वारा इसके निर्माण के लिए दो पोकलेन मशीन तथा एक जेसीबी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है ताकि समय से काम पूरा किया जा सकें। उन्होंने जसोवर स्कूल से बंधा तक लगभग 200 मीटर सड़क बनवाने का भी निर्देश दिया है ताकि बंधे तक आसानी से पहुंचा जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी ने महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के अन्तर्गत कनेथू बुजुर्ग के गॉटा संख्या 437 में पोखरा खुदायी कार्य का शुभारम्भ किया। इसकी अनुमानित लागत रू0 371042 है। रू0 20500 सामग्री पर व्यय किया जायेंगा। इसकी  लम्बई 356 मीटर तथा चौड़ाई 04 मीटर है। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन मिश्रा, ग्राम सचिव महेश चन्द्र पाण्डेय तथा तकनीकी सहायक रामबिहारी उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर