Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

13 सूत्रीय मांगो को लेकर एपीएन के छात्र नेताओं ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । ए.पी.एन. पी.जी. कालेज छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुज बहादुर सिंह और महामंत्री मो0 हारिश, पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने छात्र नेताओं और समर्थक छात्र-छात्राआंे के साथ बुधवार से 13 सूत्रीय मांगो को लेकर महाविद्यालय मुख्य द्वार के सामने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया।
13 सूत्रीय मांगों में विधि कक्षाओं में सीटों की वृद्धि किये जाने, विद्युत की समुचित व्यवस्था, छात्र-छात्राओं में निःशुल्क डेªस वितरित किये जाने, पुस्तकालय से तीन की जगह 5 पुस्तक दिये जाने, कॉमन रूम में कुर्सी, बिजली, पर्दे की व्यवस्था किये जाने, एम.काम. कोर्स की व्यवस्था किये जाने, कक्षाओं से ब्लैक बोर्ड हटाकर ह्वाइट बोर्ड लगवाये जाने, प्रतिदिन परिसर और कक्षाओं की साफ सफाई किये जाने, टैगोर ब्लाक में शौचालय एवं पानी की व्यवस्था किये जाने, महाविद्यालय में पुरानी पद्धति से बिलम्ब शुल्क लागू किये जाने, समयानुसार कक्षाओं का संचालन किये जाने, दो विषय की कक्षा एक साथ न चलाये जाने आदि की मांग शामिल है।
छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो जाता अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। धरने में मुख्य रूप से उत्कर्ष श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार सिंह, आकर्ष श्रीवास्तव, तन्मय, पंकज, अनूप यादव आदि शामिल रहे।