Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पशुओं की चिकित्सा के लिए मोबाइल, वेटेनरी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रेक्षागृह परिसर से पशुओं की चिकित्सा के लिए मोबाइल, वेटेनरी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनपद में पशुओ की चिकित्सा में मोबाइल वैन से काफी सहायता मिलेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लम्पी स्किन डिजिज से रोकथाम के लिए जनपद में संचालित स्थायी एवं अस्थायी गोशालाओं एवं नगर पालिका के 10 किमी0 तथा नगर पंचायत के 05 किमी0 के परिधि में आने वाले सभी गॉव में टीकाकरण कराया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी तिवारी ने बताया कि कुल 14 टीम जनपद में वैक्शीनेशन कर रही है और प्रतिदिन लगभग 04 हजार टीका करया जा रहा है। जनपद को कुल 50 हजार टीके मिले है। उन्होने पशुपालको से अपील किया कि लम्पी स्किन डिजिज के लक्षण दिखने पर तत्काल सूचित करें।
इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीपीआरओ नमिता शरण, सतेन्द्र सिंह भोलू, नवीन श्री, विपिन राय, विद्यामणि, दुस्यन्त सिंह, मनोज शुक्ला, आलोक, डब्बू, रवीन्द्र सिंह, सोनू, सूरज, अमित पाठक, जी.डी. मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, रिकंू तिवारी, उपस्थित रहें।