अवैध शराब बिक्री/परिवहनकर्ताओं , पर पुलिस की कार्यवाही।


अवैध शराब बिक्री/परिवहनकर्ताओं , पर सुहेला पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी से 95 नग पौवा अंग्रेजी रायल ब्लू व्हीस्की 17.100 बल्क लीटर कीमती 14250रू का अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल HF DELUXE क्रमांक सीजी 04 D S 6943 कीमती 15000 रू जप्त।

एक आरोपी गिरफतार एक मौके से फरार , फरार आरोपी की पता तलाश जारी।

सुहेला।श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला बलौदाबाजार द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ ,सट्टा , शराब बिक्री कर्ताओ पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री के. बी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में नवरात्रि पर्व में थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जाकर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 24.10-2020 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटरसायकल में ग्राम पडकीडीह से सुहेला की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु बंजारी नाला के पास जाकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गयी जिसमें आरेापी शिवम ऊर्फ कथरी वर्मा निवासी पलारी मौके से फरार हो गया तथा संदीप कुमार अनंत पिता सुहेश कुमार अनंत उम्र 22 वर्ष निवासी सिनोधा थाना भाटापारा ग्रामीण को मोटरसायकल HF DELUXE क्रमांक सीजी 04 D S 6943 में अवैध शराब 95 नग पौवा शीलबंद अंग्रेजी रायल ब्लू व्हीस्की 17.100 बल्क लीटर कीमती 14250रू परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल HF DELUXE को जप्त कर आरोपियान संदीप कुमार अनंत एवं शिवम कुमार वर्मा के विरुद्ध धारा 34(2), आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी संदीप कुमार अनंत को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। फरार आरोपी शिवम ऊर्फ कथरी की पता तलाश जारी है, प्रकरण के आरोपी से अवैध शराब जप्त करने एवं आरोपी को गिरफतार करने में सुहेला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार साहू, सउनि टेकराम साहू आरक्षक राममोहन राय ,अंजोर मांझी,दिलेश्वर भारद्वाज, प्रदीप केंवट का विशेष् सराहनीय भूमिका रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन