Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बस्ती निवासी मासूम आर्यन ने बनाया विश्व रेकार्ड

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । पुराना डाकखाना मोहल्ला के 2 वर्ष 5 माह के बच्चे आर्यन  उपाध्याय ने 207 विरूधार्थी शब्दों का जबाब देकर नया विश्व रेकार्ड बनाया है। आर्यन इस समय अपने माता-पिता के साथ इस समय भरूच गुजरात में रहता है। उसे इण्टरनेशनल बुक ऑफ रेकार्ड से प्रमाण-पत्र, मेडल और बैज मिला है। उसके पिता डा. अजय उपाध्याय और माता गायत्री उपाध्याय पेशे से डाक्टर हैं। वे भरूच गुजरात में कार्यरत हैं।
यह जानकारी देते हुये आर्यन के बाबा सेवा निवृत्त एवं पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पुराना डाकखाना निवासी नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि 2 वर्ष 5 माह के आर्यन उपाध्याय ने अक्टूबर 2022 को अधिकतम 207 विपरीत शव्दों का उत्तर दिया। आर्यन ने मात्र 19 माह की उम्र में 16 रंगों की पहचान और उनका उच्चारण कर एवं 35 विपरीत शव्दों का जबाब देकर रेकार्ड बनाया था। आर्यन के बाबा नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि विरोधी शव्दों के लिये उसकी रूचि है, वह जो भी कार्टून, वीडियो देखता है उससे विपरीत शब्द बना लेता है। आर्यन ऐरिक कार्लो बुक्स, पेप्पा, पिग बुकस, नम्बर क्लॉक्स पढना और योग करना पसन्द करता है। उसकी सफलता पर दादी चन्द्रकला, डा. अवधेश उपाध्याय, दिवाकर प्रसाद, प्रभाकर प्रसाद, अरूण कुमार, आदर्श कुमार, अमन कुमार, शिल्पी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उसके सुखद जीवन की कामना किया है।