लंदन की डिग्री, गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को हैनीमेन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी यूनाइटेड किंगडम से पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी पी.जी. होम लंदन एवार्ड दिया गया। डा. वर्मा ने यह कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। गुरूवार को लखनऊ स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथी सेमिनार में उन्हें पी.जी. होम लंदन की डिग्री सौंपी गई। उन्हेे गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया।
लंदन की डिग्री लेकर वापस लौटे डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि उन्होने पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी का कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। बताया कि विशेष अभिरूचि में उन्होने पेट जनित रोगों पर शोध पत्र दिया जिस पर उन्हें एवार्ड भी मिला है। कहा कि उन्होने डेढ वर्ष के भीतर जो  अध्ययन किया इसका लाभ निश्चित रूप से पूर्वान्चल के मरीजों को मिलेगा। ऑन लाइन क्लास से भी उन्हें होम्योपैथी दवाओं के अनेक सूक्ष्म प्रभावों की जानकारी हुई। इस दौरान देश और विदेश के अनेक छात्रों में डिग्रिया वितरित की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर