समय से समस्याओं का निराकरण कर हम लोगो की कर सकते है वास्तविक सेवा: गोविंदराजू एन.एस.

निवर्तमान मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. का विदायी समरोह

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती :  समय से समस्याओं का निराकरण करके तथा लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पहुचाकर हम लोगो की वास्तविक सेवा कर सकते है। उक्त विचार निवर्तमान मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. ने व्यक्त किया। मण्डलायुक्त सभागार मे वे विदायी समरोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बस्ती मण्डल कृषि प्रधान मण्डल है, यहॉ काला नमक, गन्ना को बढावा देकर हम किसानों की आय बढा सकते है।
उन्होने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्रवान किया कि वे अपने ड्यिूटी पर मुस्तैद रहे। नयी-नयी चीजे सीखे, बदलते समय के साथ अपडेट रहे, अपना व्यवहार शालीन रखें तथा लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। सभी के दायित्व महत्वपूर्ण है और सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों की सेवा करती है। हम उसमें सक्रिय सहयोगी बनें।
विदायी समारोह को अपर आयुक्त न्यायिक ब्रिजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, पंचायती राज बीबी सिंह, सहायक आयुक्त औषधि डा. शशि पाण्डेय, संतोष पाण्डेय ने संबोधित किया तथा मण्डलायुक्त के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किया। सभी अधिकारियों ने मण्डलायुक्त के सरलता, सहजता, विनम्रता की प्रशंसा किया तथा उन्हें शुभकामनाये दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बुके एवं फूल माला से मण्डलायुक्त का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ. रविकान्त शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव, नाजिर अनुपम, संदीप, सुहेल अहमद उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर