Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

उदयशंकर शुक्ल 11 वीं बार निर्विरोध प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष निर्वाचित

30 नवम्बर के अधिवेशन में होगा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अधिवेशन एवं चुनाव की प्रक्रिया 28 नवम्बर से शुरू हुई। सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय की देख रेख में 11 पदों के लिये कुल 31 लोगों ने नामांकन किया। बाद में सभी पदों पर आम सहमति के बाद पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उदयशंकर शुक्ल 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिये गये है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 30 नवम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नव पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया जायेगा।
चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये बताया कि उदयशंकर शुक्ल अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, महेश कुमार, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, राजीव कुमार पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार यादव उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश चौधरी संयुक्त मंत्री, रीता शुक्ला, ओंकारनाथ उपाध्याय, विवेकानन्द चौरसिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश कन्हैयालाल भारती, रजनीश कुमार मिश्र, हरीश चौधरी, विनोद कुमार गौतम संगठन मंत्री, कृष्णचन्द्र शर्मा, स्नेहा मिश्रा, ़ऋचा तिवारी प्रचार मंत्री, ज्ञान प्रताप उपाध्याय आडिटर, अश्विनी कुमार पाण्डेय एकाउन्टेन्ट चुने गये। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में रक्षाराम वर्मा, राजेश पाण्डेय, बृजेन्द्र मिश्र के साथ ही अनेक शिक्षकों, गैर जनपदों से आये पदाधिकारियों ने योगदान दिया।
11 वीं बार अध्यक्ष पद पर चुने गये उदयशंकर शुक्ल ने जनपद के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पदाधिकारी शिक्षक हितों के लिये सदैव संघर्ष को प्रस्तुत रहेंगे। बताया कि  30 नवम्बर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित अधिवेशन में प्रदेश संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के साथ ही फैजाबाद, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर आदि अनेक जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री के साथ ही बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि हिस्सा लेंगे।