Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सुभासपा ने गनेशपुर से घोषित किया प्रत्याशी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ‘सुभासपा’ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टेªट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के साथ ही निकाय चुनाव तैयारियों पर  चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर ने कहा कि सुभासपा अपने बूते निकाय चुनाव लड़ेगी, इसके लिये भावी प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गये हैं। मनोज कुमार राजभर को गनेशपुर नगर पंचायत का चुनाव प्रभारी एवं फूलचन्द को कार्यालय प्रभारी घोषित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियांे में जुट जांय और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा कर लें। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर एवं वृजभूषण मिश्र ने कहा कि पार्टी गनेशपुर नगर पंचायत में मजबूती से उतरेगी, इसके लिये बूथ स्तर का   प्रबंधन पूरा कर लिया जाय। गनेशपुर नगर पंचायत से सुभासपा के अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी राहुल निषाद ने बैठक में कहा कि सबके सहयोग से ही जीत दर्ज होगी। उन्होने एकजुटता का आवाहन किया।
सुभासपा की मासिक बैठक में मुख्य रूप से राजेश राजभर, उमेश राजभर, आशीष राजभर, राजेश चौधरी, अर्जुन राजभर, बलराम विश्वकर्मा, बाबूराम, राजकुमार, फूलचन्द श्रीवास्तव, जितेन्द्र राजभर के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।