Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

पर्यावरण सुरक्षा संदेश लेकर निकले साईकिल यात्री का डा. वी.के. वर्मा ने किया स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता संदेश लेकर निकले साईकिल यात्री लक्ष्मण चक्रवर्ती का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत करते हुये उत्साहवर्धन किया। लक्ष्मण चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल 24 परगना रजारहाट निवासी है और बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखण्ड राज्यों की यात्रा करते हुये इन दिनों उत्तर प्रदेश की यात्रा पर है।
डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि साईकिल यात्री लक्ष्मण चक्रवर्ती का पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में भव्य स्वागत करने के साथ ही उनका समुचित इलाज कराकर आवश्यक दवायें दी गई। उन्होने एक पौध का भी रोपण किया। लक्ष्मण चक्रवर्ती का स्वागत करने वालों में डा. आलोक रंजन, रोटेरियन राजेश्वरी वर्मा, डा. चंदा सिंह, अयांश रंजन, श्रेयाश रंजन आदि शामिल रहे।