Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के शिविर का डॉ सी एल कन्नोजिया ने किया उद्घाटन
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों का सहयोगडा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में बस्ती टाªमा सेन्टर एण्ड ब्लड बैंक मालवीय रोड पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया ।  स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुये अपर  सीएमओ डॉ सी एल कन्नोजिया ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एक अच्छी पहल है। इससे जरूरतमंद मरीजों को बिना धन व्यय किये बेहतर परामर्श और निःशुल्क औषधियां मिल जाती है। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. ने कहा कि प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सिलसिला लगातार जारी है। बताया कि 175 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें औषधि उपलब्ध कराया गया। बस्ती टाªमा सेन्टर एण्ड ब्लड बैंक के डा. एस.पी. भारती ने आभार व्यक्त किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डा. वी.के. वर्मा, डा. शिव प्रकाश भारती, डा. एच.आर. वर्मा, डा. श्यामनरायन चौधरी, डा. सी.एल. कन्नौजिया आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर को सम्पन्न कराने में रोटेरियन प्रतिभा गोयल, किशन गोयल, महेन्द्रधर दूबे, अनमोल मोदी, अभिषेक तिवारी के साथ ही रघुवीर, डा. प्रदीप चौधरी, जैनेन्द्र कुमार राना, नीतू, राजकुमार, ज्ञान सागर, रवि कुमार भारती, अनिकेत भारती, सी.बी. सिंह, मनोज कुमार, खुशबू, रामसुन्दर यादव, श्याम किशोर, नरेन्द्र भारती, डा. विवेक पटेल आदि ने योगदान दिया।