Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

साऊंघाट में पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी विजेता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शुक्रवार को साऊंघाट विकास खण्ड के राजकीय पॉलिटेक्निक के मैदान में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अंकुर राज तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि वे राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भांति दक्षता विकसित करें।
खेल प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल, ब्लाक प्रमुख एवं संरक्षक अभिषेक कुमार, संयोजक विद्यामणि सिंह,  जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र राम त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह,  इन्द्रेश मिश्रा, अवनीश सिंह, अजीत शुक्ल, इन्द्रजीत चौहान, अतुल यादव, अर्जुन उपाध्याय, गिरधारी चौधरी आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया।
वालीवाल में पूर्व माध्यमिक मझौवामीर जूनियर वर्ग विजेता, जनता शिक्षा निकेतन ओड़वारा उप विजेता, सीनियर वर्ग में जमदाशाही विजेता, जागरण पब्लिक स्कूल उपविजेता, कबड्डी में इन्द्रराज इण्टर कालेज ओड़वारा विजेता, राजकीय पालीटेक्निक उपविजेता किक्रेट में  ओड़वारा, उपविजेता कहिनौली किक्रेट के कप्तान दिलीप चौधरी, कबड्डी में सुहेल अहमद, वालीवान  जूनियर में शमशाद सीनियर में मो0 रेहान विजेता रहे। खिलाड़ियों को जब पुरस्कार मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।