Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

जेल में आवासित बच्चों की सुधि लेने पहुंची सीडब्लूसी की टीम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने तीन सदस्यीय टीम के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया और वहा पर महिला वंदियो के साथ रह रहे नाबालिग बालक और बालिकाओं का हाल जाना।

गौर तलब है कि न्याय पीठ बाल कल्याण समिति नाबालिग बच्चों के देख रेख और संरक्षण का कार्य करती है,इसी क्रम में महिला वंदियों के साथ जिला जेल में अपनी मां के साथ रह रहे नाबालिग बच्चों का समाचार भी समय समय पर लिया जाता है। सीडब्लूसी के चियर पर्सन प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय में जेल में तीन बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं, तीनों बच्चों को जेल प्रशासन के द्वारा पास के प्राथमिक विद्यालय में दाखिल कराया गया है, तीनों बच्चों को प्रति दिन स्कूल लाने और ले जाने की व्यवस्था जेल प्रशासन के द्वारा की गई है। बच्चों ने बताया की उनके पास कापी तथा पुस्तके भी उपलब्ध हैं, सर्दी के नए कपड़ो के बारें में अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि दो दिन में व्यवस्था हो जायेगी। चेयर पर्सन प्रेरक मिश्रा ने कहा कि न्याय पीठ बाल कल्याण के लिए संकल्प बद्ध है, जहां भी बच्चों को देखरेख की जरूरत होती है समिति वहा तक पहुंचने का प्रयत्न कर रही है। समिति के लिए बाल हित सर्वोपरि है, और इस दिशा में उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रयास जारी है।