Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बैठक में जिलाधिकारी ने एल0डी0एम व बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को लगायी कड़ी फटकार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्ट्रीट वेन्डर्स, के0सी0सी0 (मत्स्य, पशुपालन एवं दुग्ध) सहित वित्तीय साक्षरता हेतु आयोजित कैम्पों के बारे में विस्तृत समीक्षा किया।
उन्होंने कहा कि किसानों, उद्यमियों एवं लघु पटरी व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ऋण आवेदन पत्रों की स्वीकृति में शिथिलता पाये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के द्वितीय त्रैमास की समाप्ति पर प्राथमिकता पर प्राप्त क्षेत्रों में बैंकों को आवंटित वित्तीय लक्ष्य रू0 281297.69 लाख के सापेक्ष रू0 115141.65 लाख की ही है जो आवंटित लक्ष्य का मात्र 40.93 प्रतिशत है जो निराशाजनक है। सभी बैंकर्स कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिशीघ्र कैम्प आयोजित करायें और किसानों को ऋण/किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करायें। किसानों के फसल बीमा हेतु खरीफ सीजन में कटौती की गयी प्रीमियम के बारे में कोई सूची/ब्यौरा न उपलब्ध करा पाने पर जिलाधिकारी ने एल0डी0एम व बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि कटौती किए गये प्रीमियम का फीडिंग कर डाटा अपडेट कर सूची उपलब्ध करायें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे के बीच स्ट्रीट वेन्डर्स का खाता/ऋण स्वीकृति सम्बन्धित बैंक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन इसकी समीक्षा भी की जायेगी। किसी भी दशा में बैंक प्रतिनिधि तथा ई0ओ0 के द्वारा की गयी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बैठक का संचालन प्रबन्धक लीड बैंक आर0एन0 मौर्या ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, अति0 मजिस्ट्रेट अतुल आनन्द, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र, सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, आर0बी0आई के सहायक महाप्रबन्धक राकेश चन्द्रा, आरसेटी के निदेशक राजीव रंजन, गोपाल जी त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, रामदुलार, अनिल कुमार, मनीष सिंह, संदीप वर्मा, धीरज राय, आशीष त्रिपाठी, विजय कुमार सहित विभागीय अधिकारी तथा बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।