Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ब्यारा में छिपाकर रखे गए 96 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब कीमती ₹11520 जप्त

जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा आदि पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के तारतम्य में लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत सतत् पेट्रोलिंग किया जा रहा है। कि आज दिनांक 01.11.2020 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम तेलासी मे आरोपी द्वारा अपने घर ब्यारा स्थित घुरवा (कचरा फेंकने की जगह) में दिवाली त्यौहार में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया है।

सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें आरोपी अनिल कुमार पाटले के द्वारा अपने मकान ब्यारा में स्थित घुरवा में छिपाकर रखे गए 02 अलग-अलग सीमेंट की बोरी में 48-48 पौवा (कुल 96 पौवा) अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब जुमला 17.280 बल्क लीटर कीमती ₹11520 को जप्त किया गया है। आरोपी अनिल कुमार पाटले पिता जनकराम पाटले उम्र 19 साल निवासी ग्राम तेलासी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक एम.आर.कंवर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, इतवारी राम वर्मा आरक्षक टिकेश्वर गायकवाड, व्यास नारायण कोसले, रामविलास यादव, शिव शंकर कुर्रे, दुबराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।