भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे कांग्रेस नेता काफी उत्साहित हैं। राहुल गांधी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेसजनों को ताकत दे गया। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा लाखों की भीड़ राहुंल गाधीं की यात्रा में शामिल हुये। उनके समर्थन में एकजुटता यह सिद्ध करती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से वापसी करेगी।
जनता खुद ही उस दिन के इंतजार मे हैं कि उसे इस अहंकारी और संविधान विरोधी सत्ता को उखाड़ फेकने का अवसर मिले। इस यात्रा में बस्ती से गये 100 से ज्यादा कांग्रेसजनों ने गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर पहुचकर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया और 05 जनवरी को हरियाणा बॉर्डर पर प्रदेश अध्यक्ष को ध्वज सौंपने के उपरांत वापस हुये। श्री द्विवेदी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुये कहा यात्रा के दौरान जिस तरह से जनता राहुल गांधी से मिलकर अपना दर्द बयां कर रही है इससे ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार आखिरी सांस ले रही है। जनता भय, भूख, भ्रष्टाचार से ऊबकर कांग्रेस के हाथों देश की बागडोर सौंपना चाहती है, 2024 की लोकसभा से इसकी शुरूआत होगी।
यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अनूप पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, अनिल भारती, ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ज्ञानू, नर्वदेश्वर शुक्ला, जयंत चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, रंजना सिंह, पिण्टू मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, सूर्यमणि पाण्डेय, अवधेश सिंह, डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, अभिनव चौधरी, शिवम पाण्डेय, रविन्द्र सिंह राजन, अबरून्निशां, रमेश चौधरी, बच्चूलाल गुप्ता, अंकित कुमार, जयप्रकाश अग्रहरि, साधूसरन पाण्डेय, रामबचन भारती, सलाउद्दीन, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, लालजीत पहलवान, हरिनाथ सिंह, जगदीश शर्मा, राजबहादुर निषाद, देवी प्रसाद पाण्डेय, जेपी चौबे, विनय तिवारी, विश्वनाथ पाण्डेय आदि शामिल हुये।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर