Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में समरसता भोज तैयारियो पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मकर संक्रान्ति, संत रविदास जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता भोज की तैयारियों पर विचार विमर्श किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर्व के साथ ही महासंघ के अनेक कार्यक्रम निश्चित किये गये है। अनेक स्थानों पर समरसता भोज का आयोजन कर हिन्दू एकता की कड़ी को और मजबूती दी जायेगी। उन्होने पदाधिकारियोें में क्षेत्रवार दायित्वोें का वितरण किया। कहा कि आगामी 11 फरवरी को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति बस्ती आयेंगे और उनके साथ वार्ता कर आगामी रणनीति तय की जायेगी।
विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक महेश हिन्दुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विजय शंकर शुक्ल, अजय मिश्र, परशुराम साहनी, राकेश सिंह, डब्लू सिंह राना, अमरजीत सिंह, राजकुमार चौधरी, जय प्रकाश दास, चन्द्रेश पाठक, राहुल कमलापुरी, संदीप मिश्रा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रिन्स पटेल, श्यामलाल गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, विनय मल्होत्रा, अशोक अग्रहरि, संदीप कुमार, अमित चौधरी, सतीश कुमार, राधेश्याम वर्मा के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।