Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गौर ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायतों में बनेंगे 719 पीएम आवास

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत इसी माह में गौर ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायतों में 719 प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पात्रता की जांच कर सूची को अंतिम रूप देने में ब्लॉक के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
लंबे समय के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर बनाने के लिए शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब उसी लक्ष्य के मुताबिक ग्राम पंचायतों में आवासों का आवंटन किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थी को प्रति आवास पर एक लाख बीस हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाते हैं। साथ ही 213 रुपये की दर से 90 दिन का मानव दिवस मजदूरी के रूप में दिया जाता है। लाभार्थी के पास यदि शौचालय नहीं है तो सूची में नाम होने पर उन्हें शौचालय भी मुहैया कराया जाएगा।
बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक में कुल 719 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसे ग्राम पंचायतों के गरीब पात्र व्यक्तियों को सूची के मुताबिक आवंटन किया जाएगा। इसके लिए सूची को कर्मचारी अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आवास दिलाने के नाम पर अगर कोई प्रधान, सचिव या फिर अन्य कोई व्यक्ति सुविधा शुल्क मांगता है तो उसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय व मोबाइल नंबर 9454 464720 पर जरूर करें।