Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गंभीरतापूर्वक आयोजित करें राजस्व चौपालः डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : राजस्व चौपाल को गंभीरतापूर्वक आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 67 में सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण, विवादित वरासत के मामलों में कोर्ट मौके पर जाकर निर्णय करें, नजरी नक्शा तैयार करें तथा उस पर अंतिम फैसला पारित करें। इससे विवादों को सुलझाने में आसानी होगी तथा लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने निर्देश दिया है कि न्याय पंचायतवार आयोजित हो रहे राजस्व चौपाल में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कानूनगो लेखपालों की टीम के साथ अलग-अलग जाय तथा मामलों की सुनवायी करें, निर्णय करने के पश्चात् तत्काल पत्थर नसब कराये। उल्लेखनीय है कि अभी तक सभी तहसीलों में दो बार राजस्व चौपाल आयोजित की गयी है। उन्होने पुराने मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। राजस्व बोर्ड द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्तियों का विवरण उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, विद्युत, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, जिला पंचायत, एवं अन्य विभागों से बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए संपत्तियों को मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव 1 सप्ताह में भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अधिक से अधिक मत्स्य पट्टा करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत टैंक एवं टेबल बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने लौह एवं खनन की समीक्षा करते हुए जिले में खनन क्षेत्रों का टेंडर समय से पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा में उन्होंने पाया कि रुपया 2.40 के सापेक्ष मात्र 50 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ईट भट्ठा से बकाया रॉयल्टी का भुगतान सुनिश्चित कराएं। शासन द्वारा अब ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी गई है। उन्होंने भू राजस्व की समीक्षा करते हुए रिंग रोड, 84 कोसी परिक्रमा जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे के भुगतान की रिपोर्ट तलब किया है। उन्होंने मंडी समिति, बाट माप, वानिकी, नगर निकाय, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग के राजस्व प्राप्ति की समीक्षा किया तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है।
बैठक का संचालन एडीएम कमलेश चंद ने किया। इसमें उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे, जीके झा, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, अतुल आनंद, तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता, मोनिका वर्मा, केसरी नंदनत्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, तथा सरकारी दफ्तर के विभिन्न अनुभाग के प्रभारी गण उपस्थित रहे।