वरिष्ठ पत्रकार आलोक मणि त्रिपाठी को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । जनपद के वरिष्ठ पत्रकार आलोक मणि त्रिपाठी को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ  द्वारा विद्या वाचस्पति सम्मान मिला है। जिससे जनपद के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।
अपनी शानदार लेखनी के लिए विख्यात आलोक मणि त्रिपाठी विगत तीन दशक से पत्रकारिता एवं साहित्य से जुड़े हैं। इस अवसर पर आज प्रेस प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि आलोक मणि त्रिपाठी को सम्मान मिलने से जनपद के पत्रकार एवं साहित्यकार अत्यन्त उत्साहित है।  उल्लेखनीय है कि विद्या वाचस्पति पीएचडी के समकक्ष की मानद उपाधि है।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कवि रामकृष्ण लाल ‘जगमग, कवि एवं साहित्यकार सत्येन्द्र नाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, डा0 वी0वी0 मिश्र, दीपक सिंह प्रेमी, डा0 शाद अहमद शाद, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव, प्रसिद्ध शायर अफजल हुसैन, अजीत श्रीवास्तव, राकेश तिवारी राजेन्द्र उपाध्याय, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, संदीप शुक्ल, लवकुश सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर