Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मास्क ना लगाने पर की गयी चालानी कार्रवाई,108 प्रकरणो पर लगाया गया 10 हजार 650 रुपये का जुर्माना

बलौदाबाजार/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर नगरीय विभाग एवं पुलिस विभाग की सँयुक्त टीम ने द्वारा आज सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के प्रमुख चौक चौराहे सहित बाजारों में बिना मास्क लगाये व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी।जिसके तहत आज 108 प्रकरणों पर 10 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिले कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 11 प्रकरणों पर 11 सौ रुपये, नगर पंचायत पलारी में 38 प्रकरणों पर 34 सौ रुपये,नगर पालिका भाटापारा में 36 प्रकरणों पर 41 सौ 50 रुपये एवं नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 23 प्रकरणों पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इस दौरान टीम द्वारा दुकान मालिकों को ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनें के लिये निर्देश दिये गये है। साथ ही बिना मास्क लगाये हुए ग्राहकों को समान ना देने के लिए प्रेरित किये गये है। उक्त कार्रवाई के दौरान सभी स्थानों पर नगरीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।