Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लाइसेंस बनवाने के लिए पैसा मांगने पर दबंगों ने लगाई दुकान मे आग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । कटरा चौराहे के निकट पिण्डारी हॉस्पिटल के सामने स्थित शमशाद इनफारमेशन नाम की एक दुकान में दबंगों ने गुरूवार शाम करीब 6.00 बजे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया। दुकान के मालिक कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर कटरा निवासी शमशाद अली पुत्र स्.व रफीउल्लाह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया और कार्यवाही की मांग की।
शमशाद के अनुसार 09 फरवरी को दोपहर बाद 2.30 बजे आई 20 कार यूपी 51 एडब्लू 9193 में सवार होकर आये छबिलहा निवासी हरिकेश मिश्रा, जामडीह निवासी प्रमोद आजाद, लबनापार निवासी प्रशान्त सिंह व एक नाम पता अज्ञात उनके दुकान पर आये और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिये रसीद काटने को कहा। इसके लिये हरिकेश मिश्रा से पैसों की डिमांड की गई तो वे आग बबूला हो गये, भद्दी गालियां देते हुये दुकान की ऐसी तैसी करने की धमकियां देने लगे। गालियां देने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गये और थप्पड़ मारने ेक बाद कहा अभी थोड़ी देर में तुम्हे बताता हूं।
सभी लोग धमकियां देते हुये चले गये। शमशाद डर के मारे दुकान बंद कर घर चला गया। लगभग 4.00 बजे शमशाद के पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके उसे बताया कि जो लोग तुमसे झगड़ा करके गये थे उन्होने तुम्हारी दुकान में आग लगा दिया है। घटना को अंजाम देते हुये निहाल प्रजापति और अकबर हुसेन आदि ने देखा है। शमशाद ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में अपने जान माल का खतरा बताते हुये अविलम्ब उचित व न्यासंगत कार्यवाही करने की मांग किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नही दर्ज किया है।