Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें नगर बाजार के पास स्थित टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा मांगे जाने पर कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हुए एग्रीमेंट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। जिलाधिकारी ने पाया कि टोल प्लाजा के दो गेट बंद है। 1-1 गेट से वाहन का आना-जाना हो रहा है। सड़क पर पत्थर रखे हुए हैं, जिससे कि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मेनटेनेंस का कोई कार्य नहीं किया जाता है। शौचालय भी खराब हालत में है, जिसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मेडिकल एड कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर कोई डॉक्टर या स्टाफ उपस्थित नहीं था। केवल दो डिब्बे रखे हुए थे, जिसमें एक में इंजेक्शन था तथा दूसरे में मरहम रखे गए थे। डिब्बे में चाभी भी रखी थी, जिसके कारण उसमें जंग लग गई थी, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बना हुआ है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी भी उपस्थित रहे