Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला कारागार में बन्दियों को कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न ट्रेड में दिया जायेगा प्रशिक्षणः डीएम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला कारागार में विचाराधीन एवं सजायाफता बन्दियों को कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न ट्रेड में ट्रेनिंग दिये जाने हेतु जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया है कि ट्रेनिंग के लिए समुचित स्थान कारागार के भीतर उपलब्ध करायें। उन्होने बताया कि विचाराधीन एवं सजायाफता बन्दियों को प्रशिक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन एवं कारागार विभाग के साथ एमओयू साईन किया गया है।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बन्दियों को उन्हें अपराध से दूर करना तथा अपने लिए आजीविका कमाना है। प्रशिक्षण को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जेल स्किल डेवलपमेंट कमेटी गठित की गयी है। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष होंगे तथा वरिष्ठ जेल अधीक्षक सदस्य सचिव होंगे। इस समिति में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा नामित तथा जिला प्रोग्राम प्रबन्धन समिति के जिला समन्वयक सदस्य नामित किए गये है।
मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया है कि कान्स्ट्रैक्शन-असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन में 26, एग्रीकल्चर में माली तथा ब्यूटी एण्ड वेलनेस में 20 इच्छुक बन्दियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने की सहमति दी है। इसके अलावा अन्य ट्रेड में भी प्रशिक्षण दिलाये जाने के लिए कैदियों का चयन किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक/एडीएम कमलेश चन्द्र की देख-रेख में आईटीआई प्रधानाचार्य पी.के. श्रीवास्तव तथा जिला समन्वयक चन्द्रवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेंगा।