Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पचवस में फिर से शुरू होगा बस स्टाप

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह की पहल पर वर्षो से बंद पड़े पचवस बस स्टाप के फिर से शुरू होने की उम्मीदें बढ गयी है। अखण्ड प्रताप सिंह ने  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से पचवस बस स्टाप शुरू कराये जाने का आग्रह किया था। मंगलवार को उन्होने एआरएम आयुष भटनागर को पत्र देकर मांग किया कि पचवस में बस स्टाप की सुविधा बहाल कर दी जाय। अखण्ड प्रताप सिंह बताया कि एआरएम ने अति शीघ्र पचवस में परिवहन विभाग की बसों के लिये बस स्टाप शुरू करा देने का आश्वासन दिया है।
भाजपा नेता अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि लम्बे समय से पचवस बस स्टाप बंद होने से यात्रियों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। बताया कि पचवस गांव में बड़ी संख्या में लोग सेना में हैं और उन्हें और परिजनों को भी बस स्टाप बंद होने से असुविधा थी। कहा कि इसके शुरू हो जाने से यात्रियों को परिवहन बस से आवागमन में सुविधा होगी।