Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर गीडा के प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरि निलंबित

अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- नंदगोपाल गुप्ता नंदी 

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ : शासन ने स्थानांतरण होने के करीब आठ महीने बाद भी नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरि को निलंबित कर दिया है।

बृजेश कुमार अग्रहरि का 30 जून 2022 को गीडा से से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) स्थानांतरण किया गया था। इसी बीच 5 जुलाई को उनकी सहायक प्रबंधक से प्रबंधक के पद पर पदोन्नति भी हो गई। शासन ने उन्हें 12 अक्तूबर को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर यीडा में कार्यभार ग्रहण करने और ज्वॉइनिंग की सूचना शासन को भेजने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन, उन्होंने पदोन्नति के बाद भी नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने इसे शासन के आदेशों की अवहेलना मानते हुए प्रबंधक ब्रजेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। नंदी ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।