Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार रूपये का अर्थ दण्ड

सूचना देने पर सूचना आयुक्त ने दिया आदेश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गायघाट पर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना न देने पर 25 हजार रूपये के अर्थ दण्ड वसूले जाने का आदेश दिया है। 250 रूपये प्रतिदिन के दर से यह अर्थ दण्ड  नियमानुसार वसूला जायेगा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामेश्वरपुरी निवासी श्रीप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा  अधिशासी  अधिकारी नगर पंचायत गायघाट से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 3 बिन्दुओं पर सूचना मांगी गई थी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गायघाट ने कोई सूचना नहीं दिया।  राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल के आदेश के अनुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गायघाट से उनके वेतन से पांच समान किश्तों में 25 हजार रूपये की वसूली करायी जायेगी। आदेश का पालन कराने हेतु राज्य सूचना आयोग द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।