Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

15 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का कराया जाएगा निर्माण: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज।

जिला पोषण समिति की बैठक

बस्ती : जनपद में इस वर्ष 15 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही 79 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 2-2 लाख रुपए की दर से मरम्मत कराने की धनराशि शासन से  प्राप्त हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आगामी 14 अप्रैल को इसका शिलान्यास कराने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष में 12 भवनों के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण 14 अप्रैल को कराया जाएगा।  जिलाधिकारी ने कहा कि 140 आंगनबाड़ी केंद्रों के आंतरिक विद्युतीकरण के लिए प्रति केंद्र रू0 20000 विभाग से धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा 312 केंद्रों का विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन कराया जाएगा। उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी 4051 अति कुपोषित बच्चों का ई कवच पर विवरण अपलोड किया जाए ताकि समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा सके।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि पिछले 6 माह में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम द्वारा एक भी अति कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र के लिए संदर्भित नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया है कि आरबीएसके टीम के कार्यों का गहनता से अनुश्रवण करें।

बैठक का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने किया। इसमें सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉ. एके कुशवाहा, डॉ. एके वर्मा, डॉक्टर विनोद, डीएस यादव, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, सीडीपीओ, बीडीओ तथा एमओआईसी तथा गोद लिए अधिकारीगण उपस्थित रहे।