Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बना लिया अश्लील वीडियो, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज।

अलीगढ़:  हरदुआगंज में एक युवक ने पड़ोसी युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। बीते दिनों वह युवती को अलीगढ़ के एक होटल में ले गया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी शादी से मना कर रहा है और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

युवती का कहना है कि आरोपी बुलंदशहर जिले पहासू क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। कुछ दिन पहले जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो 15 मार्च को आरोपी उसे बहाने से अलीगढ़ के एक होटल में ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया।

होश आने पर युवती ने अपनी हालत देखकर नाराजगी जताई, तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर चुप रहने को कहा और शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। अब वह उस पर शादी का दबाव नहीं बनाएगी। डरी-सहमी युवती ने जब इस घटना की शिकायत आरोपी पक्ष के लोगों से की ,तो आरोप है कि उसे घर में घुसकर पीटा गया। पिता को फरसा मारकर घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर आरोपी राहुल, बनी सिंह, अजय तथा नीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।