Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

लखनऊ: निकाय चुनाव करीब आते ही प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा: 74 नए मरीज

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: निकाय चुनाव करीब आते ही प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 74 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 304 हो गई है। इसमें 10 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। प्रदेश में 24 घंटे में 28,576 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गाजियाबाद में 20, गौतमबुद्ध नगर में 19, लखीमपुर में चार और लखनऊ में आठ मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में चार से कम रोगी मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या देखें तो गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक 57 मरीज हैं। इसी तरह गाजियाबाद में 55, लखीमपुर में 44, लखनऊ में 27 और बिजनौर में 12 मरीज हैं।

मंगलवार को आठ नए केस मिले, जो मार्च में एक दिन में सबसे अधिक रहे। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वहीं, पांच लोगों ने संक्रमण को मात दी। इससे जिले में सक्रिय केसों की बढ़कर 27 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि सरोजनीनगर व इंदिरानगर में दो-दो नए केस मिले। अलीगंज, चिनहट, मलिहाबाद व गोमतीनगर में एक-एक मरीज मिला। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर ही घर से निकलें। साथ ही सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश पर डॉक्टर की सलाह से जांच जरूर कराएं।