Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विशेष अभियान चलाकर 101 नग मोबाइल रिकवर किया गया, लगभग 13 लाख रूपये के विभिन्न कंपनियों के किये गये मोबाइल रिकवर

जिले में विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये श्री आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार निवेदिता पाल के कुशल निर्देशन में सायबर सेल की टेक्निकल टीम एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर जिले में मोबाइल रिकवर करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। टीम द्वारा दिनांक 23.10.2020 से 12.11.2020 तक पिछले 21 दिनों के विशेष अभियान में अथक लगन, मेहनत एवं खोजबीन कर 101 मोबाइल रिकवर करने में सफलता प्राप्त हुई है। रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मुल्य लगभग 13 लाख रूपये है। टीम द्वारा विशेष रूप से पिछले 01 वर्ष में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट पर से उक्त मोबाइल रिकवर किया गया है।

आज दिनांक 13.11.2020 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सभी मोबाइल को उनके मालिकों को सुपूर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर उनके मालिकों द्वारा पुलिस परिवार बलौदाबाजार का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। इनमे से कई मोबाइल धारकों को अपना गुम मोबाइल वापस मिलने की किसी भी प्रकार से उम्मीद नही थी, किन्तु बलौदाबाजार पुलिस की टीम द्वारा अपने लगातार प्रयासों से ना केवल गुमे हुये मोबाइल को रिकवर किया बल्कि उक्त सभी मोबाइल को उनके धारकों को प्रदान कर उन्हें एक प्रकार से इस वर्ष दीपावली पर्व का उपहार भेंट किया गया है।

मोबाइल रिकवर करने हेतु इस विशेष अभियान में प्रआर नरेन्द्र निषाद, प्रआर ओंकार राजपूत, मुकेश दीवान, आर सुमत डहरिया, अरविंद कौशिक, कुंजराम बिहारी निराला, सत्येन्द्र बंजारे, धर्मेंद्र यादव सायबर सेल से आर. कुमार जायसवाल, हेमंत नायक, मआर. नेहा तिवारी का विशेष योगदान रहा है।