Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखनऊ: प्रदेश में 180 नए कोविड मरीज मिले

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ। प्रदेश में 180 नए मरीज मिले हैं और 82 ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 640 हो गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 180 नए मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 65 गौतमबुद्ध नगर, 15 लखनऊ, 14 गाजियाबाद, 12 सीतापुर में मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की स्थिति देखें तो गाजियाबाद में कुल मरीजों की संख्या 185 हो गई है। गाजियाबाद में 80 और लखनऊ में 70 मरीज हो गए हैं। प्रदेश में करीब 40 हजार सैंपल की जांच की जा रही है।

सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। यहां पर 4 पुरूष, 2 महिला पॉजिटिव आई हैं। चिनहट 1 महिला, 1 पुरूष, सरोजनीनगर 2 महिला, 1 पुरूष, सिल्वर जुबली 1 महिला 1 पुरूष एवं टूडियागंज 2 पुरूष कोविड पॉजिटिव मिले।