Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लाखों के धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग निवासी गोकरन नरायण पाण्डेय तथा उसके पुत्र दिलीप कुमार पाण्डेय के विरूद्व धोखाधडी के गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दिया है।

कप्तानगंज पुलिस के अनुसार वादी वेद प्रकाश मिश्र उपरोक्त आरोपियों द्वारा जमीन बैनामा करने के नाम पर वादी से 20.25.260 रूपया अपने व अपने लड़के के एकाउन्ट में लेना तथा  2.15.000 रुपया का वादी के दुकान से टी0वी0, फ्रिज, वाशिंग मशीन, ए0सी0ए इन्वर्टर बैट्री, पंखा तथा वायरिंग का सामान भी ले जाना और जमीन बैनामा करने से मना करना तथा पैसो को हड़पने के सम्बन्ध में स्थानीय न्यायालय मे अभियोग पंजीकृत कराने की याचना किया गया था। परीक्षणोपरान्त न्यायालय ने आरोप एवं साक्ष्यों के गंभीरता को देखते हुए कप्तानगंज पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। जिस पर पुतिलस ने नकटीदेई बुजुर्ग निवासी गोकरन नरायण पाण्डेय तथा उसके पुत्र दिलीप कुमार पाण्डेय के विरूद्व धोखाधडी के गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दिया है।