Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आमने-सामने से दो कारों के टक्कर से मासूम सहित तीन की मौत, नौ लोग घायल

कबीर बस्ती न्यूज।

शाहजहांपुर:  खुटार में गोमती उद्गम स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे जनपद लखीमपुर के पलिया कस्बे के लोगों की कार की एक दूसरी से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।

पलिया के मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी भगवानदास गुप्ता की रिश्तेदारी जनपद पीलीभीत के माधौटांडा में है। रविवार को परिवार और पलिया के रिश्तेदारों ने गोमती उद्गम स्थल और माधौटांडा के रिश्तेदारों के घर जाने का प्लान बनाया था। रविवार सुबह सभी लोग पलिया से किराए की गाड़ी लेकर पहले माधौटांडा में गोमती उद्गम स्थल पहुंचे और वहां पूजा अर्चना करने के बाद रिश्तेदारी में चले गए। देर शाम सभी लोग एक इनोवा कार से घर लौट रहे थे। पूरनपुर खुटार रोड पर लौहंगापुर जंगल में खुटार की ओर से जा रही मर्सिडीज कार से पलिया के लोगों की कार सामने से टकरा गई। हादसे में इनोवा सवार सभी लोग घायल हो गए। मर्सिडीज सवार कार को छोड़कर मौके से भाग निकले।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर 65 वर्षीय भगवानदास, कार चालक पलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र और भगवानदास के रिश्तेदारी विकास गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।
ये हुए घायल
हादसे में घायल भगवानदास के पुत्र नितिन की पत्नी सोनी गुप्ता और छह वर्षीय पौत्र कुंज गुप्ता, अनुज कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता और पुत्री उर्वशी गुप्ता, विकास गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता और चार वर्षीय पुत्री अन्नू, अनुपम गुप्ता की पत्नी नीलू गुप्ता, रितेश की पत्नी दिव्यांशी, सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी श्यामसती गुप्ता का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है। अन्नू को बरेली रेफर किया गया है।