पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलों पर डाल रहे हैं पर्दा

पीसीपीएनडीटी पंजीकरण मे जिले मे बडा खेल किसी डाक्टर की डिग्री लगाकर झोलाछाप करते हैं अल्ट्रासाउंड

स्वास्थ्य विभाग को है सब मालूम लेकिन कार्यवाही से किया जा रहा परहेज

गौर अल्ट्रासाउंड सेन्टर गौर, लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर जिला अस्पताल गेट बस्ती फर्जी पते पर हो रहे संचालित

कृष्णा डायग्नोस्टिक सेन्टर बनकटी जहां मुन्नाभाई करते हैं अल्ट्रासाउंड, डाक्टर का पता नही, मरीजों के साथ धोखा

नोडल को दिये गये जांच के निर्देश, आख्या प्राप्त होते ही होगी कठोर कार्यवाहीः डा0 राजीव निगम

बाला जी अल्ट्रासाउंड सेन्टर बस्ती से पीसीपीएनडीटी लेकर गोण्डा बभनान मे कई वर्षों से संचालित

कबीर बस्ती न्यूज

रिर्पोट- रंजीत उपाध्याय

बस्ती। स्वास्थ्य महकमा जिले के पीसीपीएनडीटी द्वारा संचालित अल्ट्रासाउंड सेन्टरों की भयावह स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय गंभीर मामलों मे पर्दा डालने का कार्य कर रहा है। जिले मे सीएमओ, नोडल अधिकारी मौजूद, मगर नाजायज तरीके से संचालित हो रहे जिले के कुछ नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के संचालन पर पर्दा डालने का काम कर रहा है। नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के संचालक जहां मरीजों को धोखा देकर मरीजों का खून चूस रहे हैं वही मरीज और उनके परिजन आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित होते हैं। झोलाछाप अप्रशिक्षित द्वारा किये जा रहे मरीजों का अल्ट्रासाउंड मरीजों के जान के लिए बहुत बडा खतरा है। जिससे विभाग अनजान बनने का नाटक कर रहा है। जिले विभिन्न क्षेत्रों मे तीन ऐसे अल्ट्रासाउंड सेन्टर है पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और स्थान के नाम से है और संचालित कहीं और किया जा रहा है। इन सेन्टरों पर चिकित्सकों की फर्जी डिग्री लगाकर मरीजों के जान से खिलवाड किया जा रहा है। यह स्थिति बहुत ही चिन्ताजनक है। ऐसे सेन्टरों पर विभाग को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। लेकिन यहां तो मेड ही खेत खा रहा है। ऐसे अल्ट्रासाउंड सेन्टरों मे जिले के गौर मे संचालित गौर अल्ट्रासाउंड सेन्टर, कृष्णा डायग्नोस्टिक सेन्टर बनकटी तथा लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर जिला अस्पताल गेट बस्ती के नाम शामिल हैं। इन सेन्टरों के संचालक अपने रसूख और राजनैतिक पकड के चलते विभाग पर भारी पड रहे हैं। एक अल्ट्रासाउंड सेन्टर जो बाला जी अल्ट्रासाउंड सेन्टर बस्ती से पीसीपीएनडीटी लेकर गोण्डा बभनान मे कई वर्षों से संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सब जानकारी है लेकिन कार्यवाही करने मे विभाग के हाथ पांव फूल रहे हैं। आखिर किसकी मेहरबानी से ऐसे नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहे हैं ? इसका जिम्मेदार कौन है ?
बताते चलें कि जिले के सीएचसी गौर के पास काफी दिनों से संचालित हो रहे गौर अल्ट्रासाउंड सेन्टर, जिसका पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण गौर बाजार के नाम से था लेकिन संचालक ने उस रजिस्टर्ड पते से हटा कर सीएचसी गौर गेट के पास स्थापित किया है। पंजीकरण के समय चौहद्दी अनिवार्य रूप से दर्शायी जाती है। संचालक उसे छिपाकर और अधिकारियों को गुमराह करते हुए बिना डाक्टर के मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड करने मे काफी आगे हैं। गौर अल्ट्रासाउंड सेन्टर, के संचालक को यही नही पता है कि उसके सेन्टर पर किस डाक्टर का डिग्री लगा हुआ है। ऐसे नाजायज सेन्टरों पर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है। इस विभागीय व्यवस्था की जितनी तारीफ की जाय कम है।
दूसरा मामला लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर जो जिला अस्पताल गेट बस्ती मे नाजायज तरीके से संचालित है। लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर का पंजीकरण किसी और पते पर पंजीकुत है मगर संचालित हो रहा है बस्ती जिला अस्पताल गेट के पास। यहां भी कोई डाक्टर मौजूद नही है एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला मरीजों का अल्ट्रासाउंड करती देखी जाती है। इस मामले की भी जानकारी विभाग के अधिकारियों को है मगर वे स्वास्थ्य माफियाओं के आगे नतमस्तक हैं।
तीसरा मामला कृष्णा डायग्नोस्टिक सेन्टर बनकटी का। इस डायग्नोस्टिक सेन्टर के पंजीकरण मे भी काफी झोल है। इस सेन्टर पर किसी डाक्टर की डिग्री लगी हुई है। संचालक को खुद नही मालूम है। लेकिन मुन्नाभाई मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने मे सबसे आगे हैं। इनके जांच से मरीज मर जाये या कुछ भी हो जाये इनकी बला से। ऐसे स्वास्थ्य माफियाओं पर विभाग की कृपा क्यों बरस रही है यह जग जाहिर है।
इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव निगम ने पूछने पर बताया कि यह सूचना गंभीर है पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को प्रत्येक बिन्दुओं पर जांच के निर्देश दिये जा रहे हैं आख्या प्राप्त होते ही दोषियों के विरूद्व ठोस कार्यवाही की जायेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन