डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली अभियान
– मातहत अधिकारियों और पटल सहायकों को देने होंगे सूची मे जारी बडी धनराशि
– सीएमओ के पीठ के पीछे बैठकर नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी चला रहा है अवैध वसूली का साम्राज्य
– अवैध वसूली की नही है हमें जानकारी, अगर स्टेनो कर रहा है नाजायज काम तो होगी कार्रवाई- डा0 राजीव निगम
रिर्पोट- चित्रसेन पाण्डेय
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। 8 अगस्त 2026 को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर सीएमओ कार्यालय का लाखों रूपया खर्च हो गया। योगी सरकार की जीरो टेलरेंश नीति की धज्जियां उडाते हुए अब सीएमओ साहब के नटवरलाल स्टेनो बाबू अनिल चौधरी ने अपने विभाग के सभी डिप्टी सीएमओ सहित सभी पटलों से खर्च रूपये के भरपाई करने के लिए एक लम्बा चौडा सूची जारी कर वसूली के लिए एक विषेष कर्मचारी को डियूटी पर लगा दिया है। पटलों के सहायकों ने सूची मे उल्लिखित धनराशि को देखकर इतना रूपया कहां से आयेगा यह सोचकर अपना टेंशन बढा लिया है। पटलों के सहायकों चेहरे पर हवाईयां उड रही हैं। अब वह चाहे चोरी करके रूपया लाएं या अपना खून बेंचकर देना तो है ही। खतरनाक वसूली अभियान का कमान सीएमओ साहब के नटवरलाल स्टेनो बाबू अनिल चौधरी ने संभाल रखी है। बुधवार को वसूली वाला सूची पूरे सीएमओ कार्यालय मे बउे ही बेशर्मी से हर पटलों पर टहल रहा था। अब अगर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर सीएमओ कार्यालय का लाखों रूपया उनके आवाभगत मे नाजायज तरीके से खर्च हुआ तो क्या उसकी वसूली मातहत अधिकारियों और पटल सहायकों के हडिडयों से वसूला जायेगा,,,,,
अपने कलाकारी और नाजायज वसूली को लेकर सीएमओ साहब के नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का विभाग मे सिक्का चलता हैं। किसी की क्या मजाल स्टेनो बाबू के आदेश को काट दे। अब खबर यह आ रही है कि पटल सहायकों ने जब से जारी सूची का दिव्य अैर भव्य दीदार किया तब से उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गया है।
हलांकि यह कोई नई बात नही है आये दिन अनेकों मामलों मे लोग स्टेनों बाबू का शिकार होने मे विवश होते हैं।
इस सम्बन्ध मे सीएमओ डा0 राजीव निगम ने कहा कि स्टेनो द्वारा नाजायज तरीके से की जा रही अवैध वसूली की जानकारी उन्हें नही है। यदि स्टेनोे द्वारा यह घृणित कृत्य किया जा रहा है तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
