एसडीएम के पेशकार की लाश खेत में मिली

प्रयागराजः दो दिनों से लापता मेजा तहसील की एसडीएम रेनू सिंह के पेशकार की लाश सोमवार को चिलबिला गांव में खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे छिपी वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

यमुनापार के मेजा थाना अंतर्गत चिलबिला गांव निवासी राजेश कुमार पांडे (38 साल) मेजा तहसील में उप जिलाधिकारी रेनू सिंह के पेशकार के रूप में कार्यरत थे। घरवालों के मुताबिक शनिवार को वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। आज सुबह गांव के बाहर के उनके खेत में उनकी लाश मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी पिटाई की गई है। घसीटा गया है। सुबह शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि राजेश पांडेय के घर के पीछे ही खेत मे उनकी लाश मिली है। आशंका है कि उनका गला घोंटा गया है। परिवार से सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन